Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा,कार खाई में गिरी, 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

Ad

हल्द्वानीः जहां एक और कोरोना माहामारी से पूरा देश लड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड में शुक्रवार यानी आज एक दुखद घटना सामने आई है। टनकपुर-चंपावत हाईवे पर सुखिढाक के पास इनोवा कार खाई में समा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इनोवा कार संख्या (DL1RTA1912) दिल्ली से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। और टीम ने तीनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग पिथौरागढ़ निवासी बताए जा रह हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top