Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: युवती ने किया नाबालिग का शारीरिक शोषण और ऐठे पैसे, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: गदरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां एक युवती ने एक किशोर का शारीरिक शोषण किया। इसकी आड़ में उसने पीडित से पैसे भी ऐठे। मामला डेढ़ साल पुराना है। इसके अलावा इस मामले से बच निकलने के लिए युवती व उसकी मां ने पीडित पक्ष से 3 लाख रुपए मांगे और किशोर के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad


कोर्ट में पीडित पक्ष की ओर दायर किए प्रार्थना पत्र में कहा गया है पीडित (17 साल वार्ड नंबर 16 ) किशोर किराने की दुकान में बैठता था। 6 महीने से उसका बर्ताव काफी बदल गया था। इस बीच उसने परिवार से एक लाख रुपए मांगे और ना देने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। परिवार ने किशोर से सख्त पूछताछ की और सच्चाई सुन उनके पैरों चले जमीन खिसक गई।

करीब डेढ़ साल पहले पडोस में रहने वाली 22 साल की युवती ने सामान देने के बहाने किशोर को अपने घर बुलाया। इसी दौरान उसने अश्लील फिल्म दिखाकर किशोर का शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा उसके दो रिश्तेदारों ने युवक के साथ कुकर्म को अंजाम दिया। पीडित पक्ष ने पार्थना पत्र में कहा है कि युवती लगातार किशोर का शारीरिक शोषण करती रही और उसने धमकी देकर पैसे भी ऐठे।

इस बात का पता चलने पर पीडित पक्ष अप्रैल माह में जब युवती और उसकी मां के पास पहुंचा तो उन्होंने तीन लाख रुपए मांगे और बर्बाद करने की धमकी देते हुए पुलिस में झूठा मामला दर्ज करा दिया। पुलिस से मदद ना मिलने पर पीडित पक्ष वकील के माध्यम से कोर्ट पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने धारा 156 (3) के तहत पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया है। इसके बाद पुलिस ने युवती, मां और दो रिश्तेदारो के खिलाफ धारा 506,377,385,व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

 

उत्तराखण्ड में पहली बारिश लाई तबाही,भयानक हैं दृश्य, देखिए वीडियो-अगली स्लाइड पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top