CM Corner

सीएम रावत ने साझा किया कोरोना वायरस को हराने का पीएम मोदी का प्लान

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के विषय पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो का माध्यम से एक बार फिर संदेश दिया। उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कर्मियों , पुलिसकर्मियों व अन्य सभी का धन्यवाद किया जो इस मुश्किल घड़ी में सभी की सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने वॉरियर्स का सहयोग करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बार-बार सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है, नहीं तो पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में ना केवल हमे अपने ख्याल रखना है बल्कि दूसरे को भी सहयोग करना है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी की उस अपील का भी जिक्र किया, जो उन्होंने सुबह की थी। रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइट बंद कर दीया,TORCH या फिर कैंडल जलाए। ये कर हमें अपनी एकता का परिचय देना है। हमें ये संदेश देना है कि भारत की 130 करोड़ लोग कोरोना के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि सैनिक बनकर हम कोरोना वायरस को भगाएंगे। पीएम मोदी द्वारा देश के निर्धन परिवारों के लिए गरीब कल्याण पैकेज दिया है और इसका पैसा खाते में आना शुरू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के बैंक खातों में रुपए डालना शुरू कर दिया है।

सीएम रावत ने कहा कि बैंक जाते वक्त हमें सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक डेढ़ मीटर की दूरी रहनी चाहिए। आप भी देखें पूरा वीडियो

वीडियो देखने के लिए LINK को क्लिक करें

photo source- https://indiablooms.com/

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top