Uttarakhand News

उत्तराखंड में हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया लेकिन 49 ने तोड़ा दम

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार को उत्तराखंड में 4339 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 142349 हो गए हैं जिसमें से 107450 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 1179 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। इसके अलावा 49 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 2029 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में 29949 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 75.48 प्रतिशत हो गया है।  बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।

शुक्रवार को अल्मोड़ा में 131, बागेश्वर में 34 , चमोली में 184, चंपावत में 187, देहरादून में 1605,हरिद्वार में 1115, नैनीताल में 317, पौड़ी में 243 , पिथौरागढ़ में 40 , रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी में 78, ऊधमसिंह नगर में 332 और उत्तरकाशी में 38 मामले सामने18

आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top