Uttarakhand News

कोरोना को हराएगा उत्तराखंड,एक बार फिर 1500 से ज्यादा लोगों ने जीती जंग

Ad

हल्द्वानी: सोमवार को उत्तराखंड में 5058 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 156859 हो गए हैं जिसमें से 112265 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 1601 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है। इसके अलावा 67 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 2213 हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य में 39031 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 71.57 प्रतिशत हो गया है।  बता दें कि रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है। वहीं अब शादियों में केवल 50 लोगों की एंट्री का नियम बना दिया गया है।

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 5:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 135 बागेश्वर में 29 चमोली में 97 चंपावत में 104, देहरादून में 2034 हरिद्वार में 1002 नैनीताल में 767 पौड़ी गढ़वाल में 323 पिथौरागढ़ में 88 रुद्रप्रयाग में 64 टिहरी गढ़वाल में 87 ऊधम सिंह नगर में 283 तथा उत्तरकाशी में 45 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं 163 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जहां पूरी तरह से लॉकडाउन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top