Uttarakhand News

उत्तराखंड: मेडिकल बुलेटिन जारी, कोरोना वायरस संक्रमण की कुल संख्या हो गई 727

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़े हैं। कुछ देर पहले जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 727 पहुंच गए हैं। शनिवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में प्रवासियों के आगमन के साथ कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार की बात करें तो पहले मेडिकल बुलेटिन में 102 और शाम के बुलेटिन में 114 नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Image

शनिवार दोपहर जारी मेडिकल बुलेटिन

टिहरी गढ़वाल में 4 मामले और प्राइवेट लैब ( देहरादून) में 7 मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या

अल्मोड़ा 45, बागेश्वर 16, चमोली 11, चंपावत आठ, देहरादून 153, हरिद्वार 48 , नैनीताल 222, पौड़ी गढ़वाल 28, पिथौरागढ़ 21, रुद्रॅप्रयाग 5, टिहरी 74, ऊधमसिंह नगर 62 , उत्तरकाशी 14 और प्राइवेट लैब से 20 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 5 मौत हो गई है, जबकि 102 मरीज ठीक हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top