Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों ने पार किया हजार का आंकड़ा, नैनीताल में फिर बढ़ें

Ad

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों ने पार किया हजार का आंकड़ा, नैनीताल में फिर बढ़ें

उत्तराखंड में रात 8 बजे जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में कुल कोरोना संक्रमण का आंकड़ा एक हजार से पार हो गया है। राज्य में 44 नए मरीज सामने आए हैं। देहरादून से 11 , नैनीताल से 22,पौड़ी तीन, टिहरी तीन, रुद्रप्रयाग दो और चमोली से दो मामले सामने आए हैं। सामने आए मामलों में तीस ऐसे मामले हैं जिनका कनेक्शन दूसरे राज्यों से है और मेडिकल बुलेटिन में भी इसकी पुष्टि हुई है। दिन में जारी गुए मेडिकल बुलेटिन में 41 मरीज सामने आए थे। राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल आंकड़े-1043

अल्मोड़ा 63, बागेश्वर 21, चमोली 19, चंपावत 33, देहरादून 274, हरिद्वार 77, नैनीताल 290, पौड़ी 37, पिथौरागढ़ 27, रुद्रप्रयाग 8, टिहरी 91, ऊधमसिंह नगर 82 और उत्तरकाशी में 21 केस सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े

देश में कोरोना वायरस के 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top