Uttarakhand News

कोविड-19 मेडिकल बुलेटिन जारी, उत्तराखंड में अभी-अभी सामने आए 102 मामले

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ देर पहले जारी मेडिकल बुलेटिन में 102 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को उत्तराखंड में 31 मामले सामने आए थे। बता दें कि उत्तराखंड में 10 दिन पूर्व ही कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 100 हुई थी लेकिन अब मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली और वह 600 के पार पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में बाहर के राज्यों से भी लोग पहुंचे हैं और सबसे बड़ा कारण यही रहा है। बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन का नियम अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा राज्य में टेस्टिंग की गति भी बढ़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दोपहर जारी मेडिकल बुलेटिन में सामने आए मामले

अल्मोड़ा 15, बागेश्वर 8, देहरादून 54, हरिद्वार 4, नैनीताल 2 , पौड़ी 2 , पिथौरागढ़ 1 , रुद्रप्रयाग 2 , टिहरी 8, ऊधम सिंह नगर 4 और प्राइवेट लैब में दो मामले सामने आए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या जिला वाइस- 602

अल्मोड़ा में 39 मामले, बागेश्वर 16, चमोली 11, चंपावत 8, देहरादून 137, हरिद्वार 47, नैनीताल 140, पौड़ी 25, पिथौरागढ़ 21, रुद्रप्रयाग 5, टिहरी 70, ऊधम सिंह नगर 61, उत्तरकाशी 10 और प्राइवेट लैब 12 केस सामने आए हैं। राज्य में 89 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। जबकि राज्य में 5 मौत कोरोना वायरस के वजह से हुई है। मौजूदा वक्त में राज्य में 505 एक्टिव केस हैं।

medical bulletin friday 2pm

लॉकडाउन फोर के खत्म होने से पहले राज्यवासियों राहत

राज्य में कल सरकार ने बड़ा फैसला लिया। शुक्रवार से सभी जिलों के बाजारों को 12 घंटे के लिए खुलने की इजाजत दे दी है। अब उत्तराखंड के बाजार सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक खुल सकते हैं। इस व्यवस्था को डीएम के आदेश के बाद ही लागू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top