Uttarakhand News

उत्तराखंड कोरोना वायरस मेडिकल बुलेटिन: तीन जिलों में सामने आए नए केस

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 500 मामले, कुछ देर पहले हुई पुष्टि
file photo

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का कुल आंकड़ा 500 पहुंच गया है। रात 8 बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में 7 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। दिन में जारी मेडिकल बुलेटिन में 24 मरीज सामने आए थे और आंकड़ा 493 था।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ देर पहले सामने आए मामलों की लिस्ट में नैनीताल,देहरादून और अल्मोड़ा जिला शामिल है। देहरादून में तीन , अल्मोड़ा में तीन और नैनीताल में एक मामला सामने आया है। अल्मोड़ा में सामने आए मामलों में सभी प्रवासी हैं और महाराष्ट्र से लौटे थे। नैनीताल जिले में कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट आने से पहले ही मृत्यु हुई। वह कैंसर से पीडित था।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की कुल संख्या जिला वाइस- 500

अल्मोड़ा में 24 मामले, बागेश्वर 8, चमोली 11, चंपावत 8, देहरादून 83, हरिद्वार 43, नैनीताल 139, पौड़ी 23, पिथौरागढ़ 20, रुद्रप्रयाग तीन, टिहरी 62, ऊधम सिंह नगर 57, उत्तरकाशी 10 और प्राइवेट लैब 9 केस सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top