Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट,60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ad

उत्तराखंड में कोरोना के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट,60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोहाघाटः कोरोना माहामारी के वजह से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में किसी भी तरह के बड़े आयोजनों पर रोक लगाई गई है। लेकिन कुछ लोग हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लोहाघाट में। जहां लोहाघाट थाना पुलिस ने विकास खंड बाराकोट में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने पर दो नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मैदान पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसओ मनीष खत्री के अनुसार बाराकोट के काकड़-पम्दा खेल मैदान में युवाओं ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें कोरोना महामारी के चलते केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का उल्लघंन कर भारी भीड़ एकत्र की गई थी। एसओ का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को खेल मैदान में छापा मारने के लिए भेजा गया था। मौके पर पहुंची टीम ने क्रिकेट आयोजित करने पर चंचल सिंह अधिकारी, निर्मल सिंह अधिकारी के साथ 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 268, 269 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई मंदाकिनी राणा कर रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top