Uttarakhand News

बस के ब्रेक फेल, चालक ने यात्रियों के लिए जोखिम में डाली खुद की जान,उपचार के दौरान मौत

Ad

देहरादूनः लम्बें समय से प्रदेश में उत्‍तराखंड रोडवेज की लापरवाही सामने आ रही है। कभी टायर निकलता है तो कभी बसों के ब्रेक फेल के मामले सामने आ रहे है। आज रविवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गये है। देहरादून दिल्ली हाईवे पर डांट काली मंदिर से तकरीबन ढाई किलोमीटर आगे सहारनपुर जिले की सीमा में उत्‍तराखंड रोडवेज की बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिस कारण चालक की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे के आस-पास की है। उत्तराखंड रोडवेज की देहरादून डीलक्स डिपो की बस (यूके07-पीए-1567) सुबह साढ़े दस बजे आइएसबीटी से दिल्ली के लिए निकली। डाट काली मंदिर के बाद बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक गौरव शर्मा ने सूझबूझ का परिचय देकर बस पहाड़ी से टकराई और उसके बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक बस के नीचे दब गया, जबकि दस यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को महंत इंद्रेश अस्पताल लाया गया। उपचार के दौर चालक की मौत हो गई। वहीं, यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह मामला पहला नहीं है इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड रोडवेज की लापरवाही सामने आ चुकी है। अभी एक हफ्ते पहले ही उत्तराखंड की बस का टायर निकलने का मामला सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top