Uttarakhand News

बड़ी खबर: शनिवार-रविवार को बंद नहीं होगा देहरादून !

Ad

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आज सचिवालय में आज सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम त्रिवेंद्र ने कई अहम निर्देश दिए हैं। पहला जो सुर्खियों में है, वह है दुकानों के खोले रखने की टाइमिंग को बढ़ा दिया है। अब राज्य में दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी और मॉर्निंग वॉक सुबह 5 बजे कर सकते हैं। इसके अलावा एक अन्य बड़ा फैसला देहरादून को लेकर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि देहरादून में अगले शनिवार और रविवार से बाजार बंद नहीं होगा। देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को मार्केट खुलने लगेगा।

बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी देहरादून को बंद करने का फैसला लिया गया था। इस दौरान सरकार द्वारा देहरादून में सैनिटाइजेशन करवाया गया था। कुछ जरूरी सुविधाओं के अलावा सभी दुकानों को बंद रखा जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top