Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव:काफी कुछ बयां करेगा संघ प्रमुख मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा

Ad

देहरादूनः लोकसभा चुनाव में अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसके चलते कोई भी पार्टी लोगों को लुभाने में किसी भी प्रकार की कोई भी कmर नहीं छोड़ना चाहती है। यहीं कारण है कि भाजपा ने अपनी कमर कस ली है । इसके साथ भाजपा की और से संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार से चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उत्तराखंड में संघ प्रमुख देहरादून में अपने संघ के विचारकों से मिलेंगे । जिसमें देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करेंगे । देहरादून से क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार से उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अपने प्रवास के दौरान प्रदेश के विशिष्ट लोक संस्कृति, कला साधकों, साहित्यकार और शिक्षाविदों से वार्ता करेंगे। साथ ही संघ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के परिवार सम्मेलन में 7 फरवरी को शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्नी ने पति पर लगाया बलात्‍कार का आरोप, दंग कर देगा पूरा मामला

उत्तराखंड की ऐसी नगर पालिका जो नए सामान को पुराना कर भर रही है अपनी जेब

इस दौरे के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत उत्तराखंड में संघ के कामों की समीक्षा करने के साथ ही देश और समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर विभन्न वर्गों के महानुभावों से मिलकर बातचीत भी करेंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीता ग्रामीणों का दिल, कहा उत्तराखंड की टोपी मेरी अपनी पहचान

क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रवास का कार्यक्रम एक साल पहले ही बन जाया करता है। उन्होंने कहा कि सामान्यत: मार्च के महीने में संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा आयोजित होती है। उस सभा में पूरे देश भर के कार्यकर्ता आते हैं। वहां कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद सर संघचालक और सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के देश भर के प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को दे दी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top