Uttarakhand News

मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए बाहर से आए श्रद्धालु,बॉर्डर से ही भेजा वापस

Ad

बनबसाः मां पूर्णागिरि धाम के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसला शुरू हो गया है। कोराना वायरस के चलते सरकार ने फिलहाल सिर्फ उत्तराखंड के ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी है। लेकिन कई बाहरी श्रद्धालु ऐसे हैं जो इस खबर से अंजान हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां के दर्शन के लिए आ रहे हैं। लेकिन उन्हे   बॉर्डर से ही निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मां पूर्णागिरी के कपाट खुलने के बाद से हर दिन करीब 50 श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सहिच उत्तर भारत के कई शहरों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए पहुंचे। लेकिन श्रद्धालुओं को बनबसा से ही वापस भेज दिया गाया। 


इस संबंध में यूपी के सभी जिलों के प्रशासन को भी इसकी सूचना भेजी जा रही है। आपको बता दें कि फिलहाल सिर्फ स्थानिय निवासियों को ही धाम में जाने की अनुमति हैं। वहीं मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं से जब तक स्थिति सही नही हो जाती तब तक दर्शन के लिए नहीं आने की अपील की है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top