Uttarakhand News

द्वाराहाट में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर तोड़ा दम

Ad

द्वाराहाट में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,युवक ने मौके पर तोड़ा दम

अल्मोडाः द्वाराहाट से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां बग्वालीपोखर मल्ली मिरई में निर्माणाधीन मार्ग पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। दुर्घटना का पता लगते ही ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। लोग एसडीएम, वाहन स्वामी ठेकेदार को मौके पर बुलाने तथा फरार चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि द्वाराहाट जीआईसी के पास चाय की दुकान चलाने वाला भंडरगांव निवासी देवेंद्र सिंह भंडारी उम्र (46) पुत्र चंदन सिंह भंडारी बुधवार शाम दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। स्यालसुना के पास डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। बाइक के रौंदने के बाद डंपर का टायर सिर कुचलता आगे बढ़ गया। हादसे में देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर मृतक के परिवारवालों को दे दी। सूचना मिलते ही परिवारवारवाले मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस टीम भी पहुंच गई। गुस्साए लोगों ने कहा कि जब तक एसडीएम, चालक व डंपर मालिक मौके पर नहीं पहुंचते शव नहीं उठाया जाएगा। देर रात हंगामे के बीच एसडीएम आरके पांडे दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top