Chamoli News

उत्तराखण्ड में फिर हिली धरती, उत्तरकाशी और चमोली में भूकंप ने लोगों को डराया

Ad

देहरादून: एक बार फिर उत्तराखण्ड में भूकंप के चलते धरती हिली है। शुक्रवार को राज्य के चमोली और उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। खबर के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र जमीन में दस किमी अंदर रहा। उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री हर्षिल क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घर से बाहर निकल कर आ गए। इस बारे पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी की सीमा से लगे चमोली जनपद में था। भूकंप की तीव्रता 3.8 माफी गई है। जिले में भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 3 मई को उत्तरकाशी जिला में भूकंप का झटका महसूस हुआ था, जिसके बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया था। झटके यमुना घाटी में महसूस किए गए थे। फ़िलहाल इस मामले में मौसम विभाग या भूगर्भ विज्ञान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

उत्तराखण्ड के अलावा निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकोबार द्वीप समूह में दो दफा लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। निकोबार द्वीप में भूकंप का पहला झटका रात 11:59 पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई। वहीं इसके बाद निकोबार द्वीप में दूसरा झटका लगभग आधे घंटे बाद 12:35 पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 रिकॉर्ड की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top