Nainital-Haldwani News

नैनीताल: रिटायर्ड IAS ऑफिसर ने गायिका के साथ की फेसबुक पर की अश्लील चैटिंग

Ad

नैनीतालः फेसबुक के जरिए कई लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। फेसबुक लोगों तक दुनिया में चल रही कई खबरों से रूबरू करवाता है। वहीं अकसर देखा जाता है कि फेसबुक के जरिए गलत कामों को भी अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ। नैनीताल जिले के रहने वाले एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पर महाराष्ट्र की एक महिला सिंगर ने गंभीर आरोप लगाए है। इतना ही नहीं रिटायर्ड अधिकरी की महिला सिंगर ने देहरादून पुलिस मुख्यालय में मेल करके शिकायत भी की है।

बता दें कि महाराष्ट्र की लोक गायिका सोनि उनियाल ने रिटार्यड आईएएस अधिकारी अयज कुमार जोशी पर फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले की जानकारी गायिका ने खुद अपने FB पेज पर पोस्ट शेयर करके दी है। सोनि ने रिटार्यड अधिकारी द्वारा भेजें गए मैसेज के स्क्रीन शॉट की फोटो भी सोशल मीडिया में अपलोड की है। सोनी उनियाल ने रिटायर्ड अधिकारी पर अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के आलाधिकारियों को भी शिकायत पत्र भेजा है। वहीं इस मामले में रिटायर्ड अफसर द्वारा भी पुलिस को शिकायत पत्र भेजे जाने की बात सामने आई है।

मामले में खुद डीजी अपराध अशोक कुमार ने नैनीताल एसएसपी को इस मामले पर जांच के निर्देश दिए है। रिटार्यड अधिकारी पर लगे आरोपो की जांच महिला अधिकारी द्वारा की जाएगी। वही जांच के बाद ही कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top