Uttarakhand News

हल्द्वानी लाइव: बस स्टेशन में फायरिंग से अफरा-तफरी , नशे में धुत्त था आरोपी

Ad

हल्द्वानी: नशे में व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठता है। नशे का कारण लड़ाई व विवाद की घटनाएं अक्सर सामने आती है जो सुर्खियां बटोरती है। एक ही ऐसी ही घटना शांति के लिए मशहूर पहाड़ की वादियों में बसे उत्तरकाशी से आ रही है। यहां मुख्य बस अड्डे पर सिगरेट को लेकर पैदा हुए विवाद में व्यक्ति ने बंदूक निकाल कर फायर कर दी। इस घटना के बाद पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर अफरा-तफरी के माहौल को कंट्रोल में किया। बताया जा रहा है कि फायर करने का आरोपी भैरों चौक के पास पैथोलाजी लैब चलाता था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फायरिंग करने वाले व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है और अन्य चोकियों और गश्ती दलों को गोली चलाने वाले की खोज में लगा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top