Uttarakhand News

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का गठन,शिव प्रसाद सेमवाल अध्यक्ष नियुक्त

Ad

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारों के हितों की रक्षा और वेब पत्रकारिता को अन्य मीडिया की तरह अधिकार के लिए उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन स किया गया है। उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन का अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल को बनाया गया है। वहीं संजीव पंत को महासचिव का दायित्व दिया गया है। इस बारे में प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी ने जानकारी दी। इसके अलावा एसोसिएशन के सभी पदों को बांट दिया गया, जिनका कार्यकाल 6 महीने के लिए होगा।

ADVERTISEMENTS Ad


वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार राणा, उपाध्यक्ष मनोज इष्टवाल व राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण, सहसचिव सोमपाल और अनिल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी  रजनीश सैनी, सह मीडिया प्रभारी बीरेंद्र गैरोला और अलोक शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री शिव प्रसाद सती, घनश्याम जोशी और विनय भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी संजय भट्ट, संरक्षक मंडल मे जीतमणि पैन्यूली, चंद्र एस कैंतुरा, डॉ. बडोनी, सलाहकार मंडल बसंत निगम, मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता , गढ़वाल मंडल संयोजक गिरीश गैरोला और सुदीप पंचभैय्या , कुमाऊँ मंडल संयोजक हर्षवर्धन पांडेय , नवीन जोशी, संविधान निर्माता प्रवीण भट्ट, हेल्प डेस्क प्रभारी भूपेश्वर पैन्यूली को बनाया गया है।


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार नियमवाली तो बनाती है लेकिन अपने स्वार्थ के लिए उसमें बदलाव करती है। इस स्वार्थ में पत्रकारों की हानि होती है। इसके अलावा अपने फायदे के लिए पत्रकारों का चयन करती है,इससे पत्रकार भी बंट जाते हैं। हमने ये गठन इसलिए किया कि सरकार के द्वारा पत्रकारों को किसी भी प्रकार से उत्पीड़ित,प्रताड़ित नही किया जाये। ” 


एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजीव पंत ने कहा कि ,”आज हमने वेब पोर्टल एसोसिएशन का विधिवत गठन कर लिया है। इस गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह होगा। आगामी छह माह में संविधान का निर्माण कर चुनाव किये जायेंगें। हमारा प्रयास होगा कि हम एकजुट होकर पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ें।” 


आज कार्यकारिणी गठन के लिए आहूत बैठक में जीतमणि पैन्यूली, चंद्र एस कैंतुरा, डॉ. मित्रानंद बडोनी, शिव प्रसाद सेमवाल, संजीव पंत, राजकुमार राणा, मनोज इष्टवाल, राकेश बिजल्वाण, सोमपाल सिंह, अनिल शाह, रजनीश सैनी, बीरेंद्र गैरोला, अलोक शर्मा, संजय भट्ट, प्रवीण भट्ट, भूपेश्वर पैन्यूली, सुभाष त्यागी, अरुण नेगी, पंकज कपूर, हरीश कंडवाल, अमित अमोली, गौरव तिवारी, गिरीश मैठाणी, अवधेश नौटियाल, अरुण पांडेय, अनिल जोशी, हरीश शर्मा, विनोद कोठियाल, आशीष, अरुण पांडेय, अभिषेक सिंह, संदीप, भूपेंद्र कुमार, गिरीश मैठाणी, रतन नेगी, देवेंद्र कुमार, एसके विरमानी, प्रकाश सिंह, दीपक शाह, पवन कुमार सिंह, विजय रावत, मामचंद शाह, राजकुमार राणा, डीएस माथुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top