Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने वापस लिया राहत का फैसला, अब राज्य में इस वक्त खुलेंगी दुकानें

Ad

देहरादून: कल सरकार ने 9 पहाड़ी जनपदों को राहत देने के फैसले को वापस ले लिया है। अब सभी जिलों में पहले कि तरह केवल 6 घंटे के लिए दुकाने खुलेंगी। शनिवार को राज्य सरकार ने ग्रीन जोन में शामिल जिलो को 11 घंटे की राहत देने का फैसला लिया था। लेकिन रविवार को तीन मामले सामने आने के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया है। उन्होंने साफ किया है कि लॉकडाउन के नियम को सख्ती से अपनाया जाएगा। सामाजिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश उन्होंने दिए हैं। राज्य सरकार के फैसले के बाद शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की  गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। पूरे राज्य में दुकानों के खुलने का समय पहले की तरह सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 51 मामले सामने आए हैं। तीन मामले रविवार को सामने आए हैं। जिलों के आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून में 28, नैनीताल में 10, अल्मोड़ा में 1, पौड़ी में 1, हरिद्वार में 7 और ऊधमसिंह नगर में 4 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 28 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top