Uttarakhand News

रुद्रपुर: पति पर परिवार की हत्या का आरोप लेकिन गोवा में दोस्त घर मिले पत्नी और बच्चे

Ad

रुद्रपुर: पिछले महीने अपने दो जुड़वा बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने गोवा से खोज निकाला है। इन सभी के गायब होने के बाद महिला के पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। पति और पत्नी के बीच काफी विवाद होता था। महिला इस बात से काफी परेशान थी। उसकी दोस्ती फेसबुक पर गोवा में रहने वाले पवन से हुई तो वो घर छोड़कर बच्चों के साथ वहां चले गई।खबर के अनुसार छतरपुर निवासी पूर्व सैनिक ने 14 अप्रैल को पंतनगर थाने में पत्नी और 12 वर्षीय दो बेटों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि तीनों बीती 11 अप्रैल की शाम चार बजे लापता हो गए थे। महिला का फोन भी घर पर ही था। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की और महिला का फोन रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस ने उसके फोन रिकार्ड खंगाला तो एक संदिग्ध नंबर पर कई बार बातचीत मिलने पर उस नंबर को ट्रैस किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद पुलिस गांव गोवा पहुंची और बच्चों व महिला को पवन निवासी डडगांव गोवा से बरामद किया। इसके बाद पुलिस शुक्रवार को चारों को लेकर सिडकुल चौकी पहुंची।  सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन विवाद होता था। इसी दौरान फेसबुक के जरिये उसकी पहचान गोवा में रहने वाले पवन से हुई। बीते 11 अप्रैल को वह बच्चों को लेकर पवन के साथ गोवा चली गई थी। चौकी पहुंची महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और बच्चों के साथ दोस्त पवन के साथ रहने की इच्छा जताई थी।  महिला के पिता को पुलिस ने बुलाया तो महिला ने बच्चों सहित लिखित रूप में पिता के साथ रहने की बात कही। इसके बाद महिला और बच्चों को पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद विवाहिता और उसके दो बेटों को उसके पिता अपने साथ बनबसा ले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top