Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: पैसों के लिए पति ने वायरल किया पत्नी का अश्लील वीडियो

Ad

काशीपुर: पैसा इंसान की जरूत है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उसके लिए इंसानियत को शर्मसार किया जाए। रुपए की लालच में एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील क्लिपिंग वायरल कर दी। महिला ने एक बैंक के चेयरमैन पर रामनगर के रिजॉर्ट में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसी दौरान उसके पति और कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। पति महिला की आड़ में बैंक चेयरमेैन से 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलना चाहा रहा था। उन्होंने मोबाइल पर दोनों के बीच व्हाट्सअप पर हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट भी प्राप्त कर लिए। इसके आधार पर बैंक चेयरमैन से मोटी रकम हड़प ली थी।
इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। वहीं इस मामले में बैंक चेयरमैन ने महिला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर महिला और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था। 12 अक्तूबर 2018 को महिला ने कुंडेश्वरी के एक मंदिर में जेल गए आरोपी के भांजे से विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली उस पर बैंक चेयरमैन को ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये लेकर आने के लिए दबाव बनाने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला ने बताया कि नौ जून को उसके पति ने ग्राम प्रधान के पुत्र और अन्य की मौजूदगी में उसे पीटा और कहा कि दस लाख रुपये ना देने पर उसकी और बैंक चेयरमैन की अश्लील वीडियो क्लिपिंग वायरल कर दी जाएगी। मंगलवार को उसका वीडियो और व्हाट्सअप मैसेज वायरल कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, इसके अलावा बैंक चेयरमैन ने कोतवाली पहुंचकर अश्लील वीडियो को वायरल करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top