Uttarakhand News

मजबूत होगी भारतीय सेना, आईएमए में 7 दिसंबर को होगी पासिंग आउट परेड

Ad

देहरादूनः हमेशा से हमारे देश के नौजवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करते हैं। देश की सेवा के लिए हमारे सैनिक दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकामयब करते हैं। एक बार फिर भारतीय सेना मजबूत होने जा रही है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। 29 नवंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे।

बता दें कि आईएमए एक ऐसा सैन्य प्रशिक्षण संस्थान हैं। जहां से हर छह महिने में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले अफसर देश को मिलते हैं। वहीं पासिंग आउट परेड के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम कर दिए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा सेना के पास रहेगी। वहीं दून पुलिस बाहरी सुरक्षा करेगी

रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर पीओपी में रक्षामंत्री शामिल हो सकते हैं। वहीं उनके साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, वायुसेना और नौसेना के अफसरों के आने की भी संभावना बनी हुई है। अकादमी प्रशासन ने इसका प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है। पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमित डागर का कहना है कि रक्षा मंत्रालय से इसकी अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। वहीं कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। 

यह है शेड्यूलः 29 नवंबर: एसीसी विंग का दीक्षा समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी)
04  दिसंबर : कमांडेंट प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी
05  दिसंबर : कमांडेंट परेड , 07  दिसंबर : पासिंग आउट परेड

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top