Uttarakhand News

उत्तराखंड पहुंचे जोंटी रूट्स, मां गंगा से लिया आशीर्वाद, विश्व को बताई चमत्कारी बातें

हल्द्वानी: साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रूट्स को पूरा क्रिकेट जगत काफी प्यार करता है। जोंटी ज्यादातर वक्त भारत में बिताते रहे हैं। वो आईपीएल से भी जुड़े हैं। जोंटी को भारतीय संस्कृति ने खासा प्रभावित किया है। इसके चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। इसके अलावा वो पिछले बार उत्तराखंड भी पहुंचे थे और अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड में पर्यटन को लेकर काम करने की इच्छा भी जताई थी। एक बार फिर जोंटी उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह उत्तराखंड के ऋषिकेश गए और वहां उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। बता दें कि जोंटी हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग से सीधा भारत लौटे हैं। आते ही उन्होंने गंगा में स्नान किया और पवित्र नदी को प्रणाम किया।

इस बात की जानकारी भी खुद जोंटी ने अपने सोशल अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह गंगा के गहरे पानी में दोनों हाथ जोड़कर डुबकी लगाते दिख रहे हैं। फोटो के कैप्शन में जोंटी ने लिखा, होली गंगा में डुबकी लगाने के भौतिक और फिजिकल दोनों ही फायदे हैं। इसी के साथ उन्होंने हैशटेग में ऋषिकेश, मोक्ष और इंटरनेशनल योग फेस्टिवल लिखा।

इस फोटो पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि अगली बार मुझे भी ले चलना। इस पर एक फैन ने भज्जी पर चुटकी लेते हुए लिखा, क्यों भाई गर्मी देनी है क्या…बता दें कि रोड्स और हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ काम कर चुके हैं। रोड्स मुंबई इंडियंस के कोच भी रह चुके हैं और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की अन्वेशा ने किया गजब का कारनामा,ISRO से आया बुलावा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी,स्कूलों में बांटे मास्क और सेनिटाइजर

यह भी पढ़ेंः पूरा देश हुआ पहाड़ी छोरे के डांस का दीवाना,वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

To Top