Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी जताया शोक

Ad

हल्द्वानी:वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान का निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन होने की खबर के बाद से प्रदेश में शोक की लहर है। उनकी पहचान हमेशा पत्रकारों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों में होती रहती है। बीती शाम अचानक दानिश खान का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक ने बताया कि दानिश खान को एक के बाद एक दो हार्ट अटैक हुए। सूचना मिलने के बाद हल्द्वानी के उनके साथी भी अस्पताल पहुँचे और दानिश खान के स्वास्थ्य की डॉक्टर से जानकारी ली। शुक्रवार सुबह करीब 6 सूचना मिली की अब पत्रकारों के हितों की लड़ाई करने वाले वरिष्ठ पत्रकार दानिश खान इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के बाद से प्रदेश भर के पत्रकारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्रकार दानिश खान के आकस्मिक निधन पर हल्द्वानी मीडिया सेन्टर मे उनकी आत्मा की शान्ति के शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने भी माननीय मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके परिवार को इस दुख की घडी सहन करने की ईश्वर शक्ति दे। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट,सुधीर कुमार, मोहन फुलारा, एमसी जोशी, पवन नेगी, आनसिह, भुवन चन्द्र, पत्रकार गुड्डू रजवार,सुरेश पाठक, गिरीश भटट, दानिश खांन, गोविन्द पाटनी आदि मौजूद थे।

स्वर्गीय दानिश खांन के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top