Uttarakhand News

उत्तराखंड के 4 जिलों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, गाइड लाइन पर ध्यान दें

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दो दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। कुछ देर पहले गाइडलाइन जारी हो गई है। यह लॉकडाउन केवल चार जिलों में लगा है । इस लिस्ट में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर , देहरादून और हरिद्वार शामिल हैं, जहां लॉकडाउन लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में शुक्रवार को 120 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 4100 के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 2806 सैंपल निगेटिव मिले हैं।

उत्तराखंड में यात्रा करने से पहले बाहरी राज्यों के लोगों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। अगर किसी ने कोरोना जांच 72 घंटे पहले कराई है और वो नेगेटिव है तो बिना क्वारंटाइन रूल के एंट्री मिलेगी। अपनी मेडिकल रिपोर्ट को स्मार्ट देहरादून पोर्टल पर अपलोड करना होगा जो कि सीमा पर चैक होगी। केवल 1500 लोगों को राज्य में एंट्री मिलेगी। अगर मेडिकल चैकअप में वह कोविड संक्रमित पाए जाते हैं तो जिला प्रशासन व्यवस्था करेगा।

लॉकडाउन में इन्हें रहेगी छूट

कारखानों में शिफ्ट के हिसाब से काम चलेगा, एग्रीकल्चर और कन्ट्रक्शन का कार्य भी चलेगा। शराब की दुकान और होटल खुलेंगे। इन सेवाओं से जुड़े व्यक्ति को स्टेट हाईवे और नेशनल हाइवे में चलने की अनुमति होगी। बसों, फ्लाइट और ट्रेन से जाने वालों को घर पहुंचने तक की छूट होगी, वह स्टेशन से अपने मंजिल तक जा सकते हैं। इस दौरान बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। लॉकडाउन के दौरान केवल उन्हीं लोगों को आने की इजाजत होगी, होटलों में जिनकी पहले से बुकिंग है। गौरतलब है कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top