Uttarakhand News

11 को मतदान:रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन को फिर मिली हाईकोर्ट में चुनौती

Ad

नैनीताल: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा की ओर हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक एक बार फिर सुर्खियों में है। रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन को एक बार फिर नैनीताल हाईकोर्ट में चुनौती दी है। निर्दलीय मनीष वर्मा ने अब नामांकन पत्र खारिज करने के एकलपीठ के आदेश के खिलाफ विशेष अपील दायर कर चुनौती दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अपनी याचिका में मनीष वर्मा ने कहा था  कि रमेश पोखरियाल निशंक के नामांकन में कई गलतियां हैं। साथ ही उनके द्वारा कई तथ्य छुपाए हैं और नामांकन में गलत दस्तावेज लगाए हैं। निशंक का नामांकन रद्द किया जाना चाहिए । निशंक के अधिवक्ता द्वारा इसका विरोध किया गया और कोर्ट को बताया कि संविधान के अनुच्छेद  80 ओर 81 के तहत चुनाव से पहले कोई भी याचिका दायर नहीं की जा सकता। याचिका में यह भी कहा कि चुनाव आयोग, राज्य सरकार और चुनाव करवा रही एजेंसियो को पार्टी नही बनाया जा सकता लेकिन याचिकाकर्ता द्वारा राज्य सरकार चुनाव आयोग समेत चुनाव की सभी एजेंसियों को पक्षकार बनाया गया है लिहाजा याचिका को खारिज किया जाए।

पूर्व में मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश आलोक सिंह की एकल पीठ याचिकाकर्ता की याचिका को अपरिपक्व मानते हुए खारिज कर दी थी। आज याचिकाकर्ता ने विशेष अपील दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनोती दी है, मामले में 12 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। वहीं 11 अप्रैल को पूरे उत्तराखण्ड में मतदान होगा। इस केस ने एक बार फि उत्तराखण्ड की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट का फैसला किस ओर आता है। वहीं मंगलवार को उत्तराखण्ड में चुनाव का प्रचार रुक जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top