Uttarakhand News

उत्तराखंडः भारी बर्फबारी के बीच फंसा कर्मचारी, ठंड से हुई मौत

Ad

नैनीतालः नए साल के आते ही पहाड़ो में लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ो में बर्फबारी से जहां सैलानी काफी खुश है। वहीं लगातार हो रही बर्फबारी से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा है। अकसर बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। एक बार फिर बर्फबारी ने एक की जान ले ली। अल्मोड़ा में रहने वाला एक व्यक्ति बर्फ में फंस गया। ठंड में रहने से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि घटना जागेश्वर के पनुवानौला इलाके की है। जहां धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला दूरभाष केंद्र पर काम करने वाले ऑपरेटर किशन सिंह की बर्फबारी में फंसकर मौत हो गई। गुरुवार को उसकी लाश कमरे से करीब तीन सौ मीटर दूर पड़ी मिली। किशन सिंह हवालबाग ब्लॉक के बजगांव का रहने वाला था। बुधवार की शाम किशन सिंह किसी काम से घर से निकला था। लेकिन भारी बर्फबारी के बीच रास्ते में फंस गया। रास्ता सुनसान होने की वजह से उसे मदद भी नहीं मिल सकी। किशन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई।

अगली सुबह एक ट्रक चालक ने किशन सिंह का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। चालके ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह ज्यादा ठंड लगना बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top