Uttarakhand News

उत्तराखंड ब्रेकिंगः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी मैक्स, 3 की मौत, 6 घायल

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर यानी आज उत्तराखंड के टिहरी से सामने आया है। टिहरी के घनसाली में एक मैक्स कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बता दें कि मृतक सभी लोग केपार्स, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा (घनसाली) के रहने वाले थे। हादसे के बाद तुरंत सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं तीनों शवों को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतकों कि पहचान सौकीन सिंह, पुत्र विशन सिंह उम्र 46 साल, सबल लाल, पुत्र गंगा दास उम्र 55 साल, औऱ बीरबल, पुत्र अबल सिंह उम्र 47 साल के रूप में हुई है।  

वहीं घायलों की पहचान नीरज कठैत पुत्र धनवीर सिंह, उम्र 22 साल लगभग, निवासी सेम बासर(ड्राइवर), संतोष पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र 18 साल, निवासी केपार्ष, पट्टी बासर, तहसील बालगंगा, नीरज पुत्र प्रकाश, उम्र 22 साल, विजयपाल पुत्र दिनेश सिंह, उम्र 17 साल, प्रदीप लाल पुत्र शांतिलाल, उम्र 24 साल और उमेश सिंह पुत्र नामालूम, 30 साल लगभग, निवासी उपरोक्त और पूजा पुत्री प्यारे लाल के रूप में हुई है। वहीं मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: पुलिस परेशान, सिर दर्द बनी FIR, लिखने में लगेगा एक हफ्ता

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः फिर छाई CPU, पिकअप और पांच लाख रुपये

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः बेटी ने की खुदकुशी, लेकिन घरवालों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः दवा लेकर लौट रही दादी और पोते को ट्रैक्टर ने कुचला, दादी की हुई मौत

photo source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top