Uttarakhand News

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

Ad

नैनीतालः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। उत्तराखंड की खुबसूरत पहाड़ियों का सफर अब खौफनाक बनते जा रहा है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा चमोली से सामने आया है। जहां चमोली से निजमुला मोटर मार्ग पर थल्ली तोक पर एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार चारों लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। इसमें से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। मैक्स ब्यारा से सेंजी को जा रही थी। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह का कहना है कि अंधेरा होने और गहरी खाई में उतरने के लिए पूरे संसाधन न होने से रेस्क्यू के काम में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि रविवार सुबह फिर से रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने तीन लोगों के शव को खाई से निकाला लिया है। जबकी एक शव की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड: पुलिस परेशान, सिर दर्द बनी FIR, लिखने में लगेगा एक हफ्ता

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी लाइवः फिर छाई CPU, पिकअप और पांच लाख रुपये

यह भी पढ़ेंः नैनीतालः बेटी ने की खुदकुशी, लेकिन घरवालों ने बेटी का शव लेने से किया इनकार

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः दवा लेकर लौट रही दादी और पोते को ट्रैक्टर ने कुचला, दादी की हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top