Uttarakhand News

अच्छी खबर, उत्तराखंड में ठीक होने वालों की संख्या एक हजार के पार हुई

Ad

देहरादून: शनिवार दोपहर जारी हुए मेडिकल बुलेटिन में 35 नए मामले सामने आए हैं जबकि 76 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने राज्य के लोगों को चिंतित किया हुआ है लेकिन रिकवरी के मामले में भी राज्य पीछे नहीं है। अब रिकवरी का प्रतिशत 58 पहुंच गया है। राज्य में अब 1023 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 8 मरीज प्रदेश से बाहर जा चुके हैं, जबकि 21 की मौत हो चुकी है। वहीं, 707 एक्टिव केस हैं। शनिवार को 3 चमोली, 7 देहरादून, 22 टिहरी, रुद्रप्रयाग 1 और उत्तरकाशी से दो मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड कोरोना वायरस के कुल आंकड़े- 1759

अल्मोड़ा 74, बागेश्वर 40,चमोली 43, चंपावत 48,देहरादून 456, हरिद्वार 200, नैनीताल 334, पौड़ी 53, पिथौरागढ़ 51, रुद्रप्रयाग 43, टिहरी 281, ऊधम सिंह नगर 108 और उत्तरकाशी में 28 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के आंकड़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11,458 नए मामले सामने आए हैं और 386 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,08,993 हो गई है, जिनमें से 1,45,779 सक्रिय मामले हैं, 1,54,330 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top