Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में कोरोना के 325 नए केस सामने आए, हल्द्वानी में 40 वर्षीय महिला की मौत

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 325 मामले सामने आए हैं। वहीं 246 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया और 4 ( तीन एम्स और एक हल्द्वानी) की मौत हुई है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 9, चमोली में 13, चंपावत में 2, देहरादून में 34, हरिद्वार में 135, नैनीताल में 62, पौड़ी में 3, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी में 16 और ऊधमसिंह नगर में 23 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर और उत्तरकाशी में कोई मामला सामने नहीं आया। उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा11940 हो गया है और इसमें से 7748 लोग ठीक हुए है। फिलहाल राज्य में 3997 एक्टिव केस हैं और 151 मौत के मामले सामने आए हैं।

वहीं जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में 377, बागेश्वर में 179, चमोली में 169, चंपावत में 197, देहरादून में 2379, हरिद्वार में 2935, नैनीताल में 1740, पौड़ी में 299, पिथौरागढ़ में 213 , रुद्रप्रयाग में 139, टिहरी में 709, ऊधमसिंह नगर में 2223 और उत्तरकाशी में 381 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top