Uttarakhand News

उत्तराखंड मेडिकल बुलेटिन कोरोना वायरस: सोमवार को तीन गुना ज्यादा मरीज ठीक हुए

Ad

देहरादून:सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 26 मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि तीन गुना मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। सोमवार को ठीक होने वालों की संख्या 78 रही। रात के मेडिकल बुलेटिन में 9 लोग संक्रमित पाए गए। इस लिस्ट में एक उत्तरकाशी, 6 देहरादून और दो हरिद्वार के मामले सामने हैं। जबकि दोपहर के बुलेटिन में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 1845 मामले

अल्मोड़ा 75, बागेश्वर में 42, चमोली में 44, चंपावत 48, देहरादून 481, हरिद्नार 211,नैनीताल 338, पौड़ी 65, पिथौरागढ़ 53, रुद्रप्रयाग 46, टिहरी 294, ऊधम सिंह नगर 114 और उत्तरकाशी 34

भारत में कोरोना वायरस के मामले

भारत में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 3,32,424 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,502 नए मामले सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है। देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। अभी तक 9,520 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1,69,798 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं।रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 51.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। देश के सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए। भारत के अलावा दुनिया के अनेक देशों में कोरोनावायरस अपना कहर बरसा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top