Uttarakhand News

उत्तराखंड में सबसे बड़ी खबर, कोरोना वायरस को 400 से ज्यादा लोगों ने हराया

Ad

शनिवार का मेडिकल बुलेटिन उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर लाया है। राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 422 हो गई है। कल रात तक यह संख्या 344 थी। राज्य में आज कुल 31 मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा में 4, देहरादून में 4 , नैनीताल में तीन, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कुल संक्रमण का आंकड़ा 1245 हो गया है। राज्य में अभी 807 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस के वजह से उत्तराखंड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

Image

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के कुल मामले- जिला वाइज- 1245

अल्मोड़ा 73, बागेश्वर 23, चमोली 33, चंपावत 37, देहरादून 353, हरिद्वार 87, नैनीताल 317, पौड़ी 43, पिथौरागढ़ 36, रुद्रप्रयाग 22, टिहरी 112, ऊधमसिंह नगर में 85 और उत्तरकाशी में 23 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top