Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 411 नए मामले, 9 की हुई है मौत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 411 नए मामले सामने आए हैं। टेस्टिंग के बढ़ने के साथ राज्य में कोरोना वायरस के मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 301 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया। इसके अलावा राज्य में 9 मौत के मामले भी सामने आए हैं। 5 मामले देहरादून से जिले से और 4 नैनीताल जिले के हैं। अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या उत्तराखंड में 13636 हो गई है। इसमें से 9433 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया। वहीं मौत के मामले 187 तक पहुंच गए हैं। राज्य में अभी भी 3966 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को सामने आए मामलों पर नजर

अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर 1, चमोली में 9, चंपावत में 2,देहरादून में 87, हरिद्वार में 105, पौड़ी में 6, नैनीताल में 47, टिहरी में 17 और ऊधमसिंह नगर में 125 मामले सामने आए हैं। राज्य में रिकवरी रेट पहले से बेहतर होकर 69.18 प्रतिशत हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top