Uttarakhand News

लापरवाही बिल्कुल ना करें, उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 4807 केस

Ad

हल्द्वानी: बुधवार को उत्तराखंड में 4807 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 134012 हो गए हैं जिसमें से 104527 मरीजों ने कोरोना वायरस को हराया है। 894 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार को 34 मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 1953 हो गया है। राज्य में 24893 केस एक्टिव हैं। रिकवरी रेट 78 प्रतिशत हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी समारोह में 100 लोगों को ही एंट्री मिल पाएगी। वहीं रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक CURFEW घोषित कर दिया गया है। ये नियम पूरे राज्य के लिए लागू किया गया है।

बुधवार को अल्मोड़ा में 99 , बागेश्वर में 8 , चमोली में 61, चंपावत में 10, देहरादून में 1876,हरिद्वार में 786, नैनीताल में 818, पौड़ी में 217 , पिथौरागढ़ में 18 , रुद्रप्रयाग में 52, टिहरी में 185, ऊधमसिंह नगर में 602 और उत्तरकाशी में 75 मामले सामने आए हैं। राज्य के 106 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top