Uttarakhand News

उत्तराखंड में नहीं थम रहा है कोरोना वायरस, आज 279 मामले सामने आए

Ad

उत्तराखंड में नहीं थम रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप, आज 279 मामले सामने आए

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामलों ने बुधवार को भी रिकॉर्ड तोड़ा है। बुधवार को राज्य में 279 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्याद 81 मामले ऊधमसिंहनगर में सामने आए हैं। इसके अलावा 74 मामले हरिद्वार, 50 देहरादून, 26 पिथौरागढ़, 20 नैनीताल, 18 अल्मोड़ा, पांच उत्तरकाशी, तीन पौड़ी, एक-एक मामले चंपावत और टिहरी गढ़वाल में सामने आए हैं। राज्य में अब कुल कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 6866 हो गई है, इसमें से 3811 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी भी राज्य में 2945 एक्टिव केस हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का प्रतिशत 55.51 प्रतिशत है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में जिले के हिसाब से कोरोना वायरस के आंकड़ों में नजर डाले तो अल्मोड़ा में 298, बागेश्वर में 99, चमोली में 85, चंपावत में 102, देहरादून में 1530, हरिद्वार में 1363, नैनीताल में 1044, पौड़ी में 202, पिथौरागढ़ में 134, रुद्रप्रयाग में 70,टिहरी में 512, ऊधमसिंह नगर में 1244 और उत्तरकाशी में 451 मामले सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top