Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित 18 साल के युवक की मौत, कुल आंकड़े दो हजार के पार

Ad

हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित 20 साल के युवक की मौत, आकंड़ा दो हजार के पार

देहरादून: रात में जारी मेडिकल बुलेटिन में 38 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें 27 देहरादून ,तीन हरिद्वार , 5 बागेश्वर और तीन ऊधम सिंह नगर जिले के केस हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2023 हो गए हैं। लेकिन सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है हल्द्वानी से, जहां बागेश्वर जिले का मरीज भर्ती था। हल्द्वानी में 18 साल के एक युवक की मौत हुई है। वह कोरोना वायरस संक्रमित था और बागेश्वर से हल्द्वानी रेफर किया गया था। वह दिल्ली से आया से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में युवक की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में 2023 कोरोना वायरस के मामले

अल्मोड़ा में 99,बागेश्वर 47, चमोली 44, चंपावत 48, देहरादून 534, हरिद्नार 241, नैनीताल 348, पौड़ी 72, पिथौरागढ़ 60, रुद्रप्रयाग 48, टिहरी 317, ऊधमसिंह नगर 125 और उत्तरकाशी में 40 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2,003 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है, जिनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top