Uttarakhand News

कन्फर्म हो गया, कुछ ही घंटे में पुणे से हरिद्वार के लिए चलेगी ट्रेन

Ad

कन्फर्म हो गया, कुछ ही घंटे में पुणे से हरिद्वार के लिए चलेगी ट्रेन

उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बसों के बाद राज्यों के लोग ट्रेन से घर पहुंचेंगे। इसकी शुरुआत सोमवार को हो गई है। सोमवार को सूरत से एक ट्रेन काठगोदाम के लिए चल पड़ी है। ट्रेन से करीब 1200 प्रवासी घर पहुंचेंगे। इसके बाद ये खबर सामने आ रही थी कि सूरत से हरिद्वार के लिए 12 मई को ट्रेन चलेगी लेकिन इस बारे में नए अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। एक अन्य खबर सामने आ रही है। प्रवासियों के लिए पुणे से हरिद्वार के लिए एक ट्रेन 11 मई को चलेगी। इस बारे में उत्तराखंड पुलिस ने अपेडट दिया है और अपने फेसबुक पेज पर जानकारी पोस्ट की है। ट्रेन पुणे से एक बजे रवाना होगी और मंगलवार को हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर एक बजे पुणे से निकलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के लिए यह खबर एक किरण हैं। लॉकडाउन के वजह से हजारों लोगों के पास काम नहीं है। दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। इस कारण से उन्होंने सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई थी। उत्तराखंड सरकार को मिली जानकारी के मुताबिक एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोग राज्य वापसी करना चाहते हैं।

बता दें कि लोगों को चरणबद्ध तरीके से वापस उत्तराखंड लाने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने वेब लिंक के साथ-साथ 15 हेल्प लाइन नंबर जारी किए थे ताकि लोग अपना पंजीकरण करवा सकें। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वक्त में 1 लाख 70 हजार से ज्यादा प्रवासी उत्तराखंड आने के लिए पंजीकरण करवा चुका हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और केरल से हैं. जबकि हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और पंजाब से करीब 26 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाया भी जा चुका है।

https://www.facebook.com/uttarakhandpolice/posts/2889136027839261

सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सरकार लगातार फंसे हुए लोगों को वापस ला रही है। सरकार की मंशा सभी लोगों को वापस लाने की है। इसके लिए अभी पांच स्थान यानी तिरुअनंतपुरम, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और हैदराबाद से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली से यात्रियों को रेल मार्ग से वापस लाने को सहमति मिल चुकी है। 

सोमवार को सूरत से काठगोदाम तक ट्रेन आएगी। इसमें गुजरात में फंसे कुमाऊं मंडल के लोगों को लाया जाएगा। 12 मई को सूरत से ट्रेन हरिद्वार आएगी। इसमें गढ़वाल मंडल के यात्रियों को लाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सोमवार को ट्रेन सूरत से सुबह चार बजे चलेगी। अभी 12 मई का समय निश्चित नहीं हुआ है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top