Uttarakhand News

उत्तराखंडः खनन माफिया की गुडांगर्दी, सिपाही पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा ड़ाली

Ad

देहरादूनः राजधानी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। खनन माफिया की गुडांगर्दी इस कदर बढ़ चुकी है कि उनको पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नही रह गया है। ऐसा ही एक मामला विकासनगर से सामने आया है जहां खनन माफिया ने ट्रेक्टर ट्रॉली एक सिपाही के उप्पर चढ़ा दी। जिसके चलते सिपाही की छाती की पसलियां और जोड़ा टूट गया है।

बता दें कि मामला विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव का है। जहां आज सुबह करीब 5:00 बजे खनन माफियाओं ने सिपाही मनोज कुमार की छाती पर ट्रैक्टर के टायर का अगला पहिया चढ़ा दिया। मामले के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया।

मामले के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद सिपाही को दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top