Uttarakhand News

उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक धामी मलबे के तेज सैलाब में बहे

Ad

उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक धामी मलबे के तेज सैलाब में बहे

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में पिथौरागढ़ के मोरी गांव में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनकर लौट रहे धारचूला के विधायक हरीश धामी चिमड़ियागाड़ नाले में अचानक आए मलबे के साथ बह गए। मलबे का बहाव इतना तेज था कि वे करीब 10 मीटर तक बह गए। इस दौरान साथ में चल रहे कार्यकर्ताओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मलबे में बहने के वजह से हरीश धामी के मुंह, नाक और कानों में भी मलबा घुस गया। नाले में बहने के दौरान बोल्डरों की चपेट में आने से भी विधायक को चोटें आई हैं। मलबे को देख विधायक के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं के भी होश उड़ गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और डॉक्टरों को बुलाकर उन्हें प्राथमिक चिकत्सा दी। धामी टांगा गांव में आई आपदा के बाद से लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top