Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में शर्मनाक घटना, बच्चे ने की दूध पीने की जिद्द, मां ने गंगा में फेंक दिया

Ad

हल्द्वानी: इस दुनिया में मां को सबसे बड़ा कद दिया गया है। मां के होने से ही तो इस संसार का वजूद है। अपने बच्चों को मां हर मुसीबत से बचाती है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक मां ने अपने 6 माह के बच्चे को गंगा में बहा दिया। वो भी इसलिए की वह दूध पीने के लिए उसे तंग कर रहा था।

घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चे के अगवा होने की बात कहने लगी लेकिन झूठ ज्यादा वक्त तक कहा टिक पता है। सच्चाई के सामने आने के बाद सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यह घटना है हरिद्वार की जिसने पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया है।

रविवार शाम को हरिद्वार के उपनगर कनखल की सर्वप्रिय विहार में रहने वाली संगीता बलूनी ने बच्चे के अगवा होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पास के इलाके में सनसनी फैल गई। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह दूध लेने के लिए गई थी और इसी बीच उसका 6 महीने का बच्चा अंश का अपहरण हो गया।

संगीता के पति दीपक बलूनी हीरो मोटो कॉम में नौकरी करते हैं। संगीता की सूचना के बाद पुलिस ने चैकिंग शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी की शाम को इसी पहचान का बच्चा गंगा में बहता देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी की मदद ली और वहां जो दिखाई दिया उसने पैरों तले जमीन खिसका की। पुलिस ने रिकॉर्डिंग में संगीता को देखा, जिसके हाथ में काले रंग का बैग था।

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संगीता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बता दी। संगीता ने पुलिस को बताया कि वह अंश से परेशान हो गई थी। बार—बार दूध मांगने की जिद्द करता था। जिसके चलते उसने एक काले रंग के बैंग में रखकर उसने मासूम को नहर में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने आज संगीता को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top