Uttarakhand News

संसद में नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने उठाया कि जमराधी बांध का मामला

Ad

हल्द्वानी:योगेश शर्मा: नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने लंबे समय से चली आ रही नैनीताल उधमसिंह नगर की जमरानी बांध मांग को संसद में रखा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 52 साल पहले जमरानी बांध का मामला उठा था लेकिन दुर्भाग्यवश अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि 1974 में वितित्त परियोजना बनाई गई थी जो स्वीकृति भी हो गई थी। उन्होंने कहा कि जमराधी बांध की लागत उस वक्त 61.25 करोड़ थी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के बीच एमओयू साइन हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि 16 स्वीकृतियां स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यह योजना भाबर और तराई क्षेत्र के लिए बननी है। उन्होंने कहा कि भाबर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह योजना अगर जल्द नहीं बनती है तो वो बर्बाद हो जाएंगे। इस परियोजना की लागत 2584 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को नेशनल योजना बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस योजना की महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार को बांध का निर्माण जल्द शुरू करना चाहिए। यह पहला मौका है, जब जमराधी बांध का मामला संसद में उठाया गया है। संसद में यह मामला उठने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि जमराधी बांध का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top