Uttarakhand News

देर रात तेज बारिश से कांडीखाल पुल पर भूस्खलन, बंद हुआ मसूरी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग

Ad

देहरादून: गुरुवार रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात भूस्खलन हो गया। मसूरी में मसूरी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग के कांडीखाल पुल पर भूस्खलन के कारण फिर से बंद हो गया। सड़क के दोनो ओर लगभग 100 वाहनों की कतार लग गई। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad

गढ़वाल और कुमाऊं में भूस्खलन से टूटी सड़कों पर आवागमन बाधित हो रहा है। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद और खुलने का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार रात मलबा आने से बाधित गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार दोपहर यातायात शुरू किया जा सका। बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, शुक्रवार सुबह दून ने आंशिक बदल छाए हैं, पर धूप खिली है। तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है। आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top