Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:एक जून से चलेगी नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन, अभी-अभी रेलवे ने की घोषणा

Ad

हल्द्वानी:एक जून से चलेगी नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन, अभी-अभी रेलवे ने की घोषणा

जनता को राहत देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल के 1 जून से 200 यात्री ट्रेनें चलाने के ऐलान मंगलवार को किया था। इसके बाद बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार(19 मई) को एक ट्वीट कर 1 जून से 200 नॉन एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था। रेलवे के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरडी वाजपेयी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को जानकारी दी कि रेलवे 1 जून से 200 यात्री ट्रेनें चलाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ देर पहले ही रेलवे की ओर से 200 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में काठगोदाम से देहरादून तक चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन का नाम भी है। यह उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। इस ट्रेन को गढ़वाल और कुमाऊं की लाइफलाइन भी कहा जाता है।

  • इसके अलावा इस लिस्ट में देहरादून-दिल्ली जनशताब्दी ट्रेन का नाम भी है।

लॉकडाउन फोर में छूट दी जारी रही है, ऐसे में रेलवे भी धीरे-धीरे सेवा को शुरू करने का प्लान कर रहा है। श्रमिक स्पेशल और वातानुकूलित राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद एक जून से गैर वातानुकूलित विशेष ट्रेनें भी दौड़ेंगी और ये कंफर्म हो गया है। वहीं स्पेशल शताब्दी ट्रेन चलाने की भी तैयारी चल रही है।

एक जून से चलने वाली के बारे में रेलवे ने कहा है कि ये पूरी तरह आरक्षित होंगी, जिनमें एसी और गैर एसी श्रेणियां होंगी। सामान्य डिब्बों में भी बैठने के लिए आरक्षित सीटों की सुविधा होगी। रेलवे ने एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनों की सूची करते हुए बताया कि टिकट की बुकिंग 21 मई से शुरू होगी। यात्री इन ट्रेनों के लिये केवल ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top