Uttarakhand News

नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन कल से शुरू,बेस कैंप में लाए जाएंगे सभी यात्री

Ad

नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन कल से शुरू,बेस कैंप में लाए जाएंगे सभी यात्री

मंगलवार से काठगोदाम-देहरादून के बीच नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू होगा। ट्रेन कई जिलों के रेलवे स्टेशन में रुकेगी और यात्री की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन और रेलवे ने तैयारी की हुई है। जनशताब्दी एक्सप्रेस रेल देहरादून से यात्रियों को लेकर रुद्रपुर भी पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिला अधिकारी जगदीश चंद्र कांडपाल ने अपडेट दिया है कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले सभी यात्रियों को विशेष वाहन से राधा स्वामी सत्संग ब्यास यात्री बेस कैंप में लाया जाएगा और सभी यात्रियों का विधिवत परीक्षण कराया जाएगा उसके उपरांत संस्थागत क्वारंटाइन/ क्वारंटाइन के संबंध में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार निर्णय लिया जाएगा। यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग/ हेल्थ मेडिकल चेकअप करने के साथ ही इन सभी ट्रेन से आने वाले यात्रियों की इतिहास की जानकारी भी प्रशासन के द्वारा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों के रुद्रपुर पहुंचने पर उनके पारिवारिक सदस्यों को रेलवे स्टेशन पर मिलने की इजाजत नहीं होगी और ना ही यात्रियों के परिजनों को रेलवे स्टेशन में आने की आवश्यकता है और ना ही उनको अनुमति दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top