Uttarakhand News

जनता को मिली नैनी-दून जन शताब्दी की सौगात, सुहाना होगा हल्द्वानी से देहरादून तक का सफर

Ad

हल्द्वानी: लंबे वक्त से काठगोदाम से राजधानी देहरादून के लिए नई ट्रेन का इंतजार कर रही जनता के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लिए काठगोदाम के बीच  25 अगस्त से नई ट्रेन चलेगी। इस मामले में रेल मंत्रालय की ओर से हरी झंड़ी मिल चुकी है। काठगोदाम-देहरादून के बीच हफ्ते में 5 दिन चलेगी नैनी-दून जन शताब्दी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए रेल मंत्री पियूष गोयल, CM त्रिवेंद्र, सांसद अनिल बलूनी और भगत सिंह कोश्यारी दिखाएंगे  ट्रेन को हरी झंडी। गुरुवार और रविवार छोड़ सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन।

ADVERTISEMENTS Ad

ट्रेन के समय की बात करें तो यह काठगोदाम से रोजाना सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर चलकर दोपहर 12:30 बजे देहरादून पहुंचेगी। इसी दिन ट्रेन देहरादून से शाम 4:15 पर चलकर रात 11:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

ट्रेन चलने के विषय में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इस ट्रेन के आने से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। वहीं इस ट्रेन की शुरू होने का क्रेडिट अनिल बलूनी को ही जाता है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से लोगों को जन शताब्दी की सौंगात देने की तैयारी की कोशिश शुरू कर दी थी।

No automatic alt text available.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top