Uttarakhand News

पर्यटकों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाया एक और जरूरी नियम, जानें

Ad

नैनीताल, मसूरी या फिर रामनगर आने से पहले पर्यटक इन नियमों को ध्यान से पढ़ें

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के मामले भले ही बढ़ रहे हों लेकिन बाहर से सैलानी घूमने लगातार पहुंच रहे हैं। भले ही संख्या पहले जैसी ना हो लेकिन भीड़ कई पर्यटन स्थलों में देखने को मिल रही है। रामनगर में कई ऐसे होटल व रिजॉर्ट्स हैं जहां लोगों ने पहाड़ की वादियों का आनन्द लेने के लिए एक-एक महीने की बुकिंग कराई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सरकार लगातार एंट्री हेतु रूल बना रही है। एक बार फिर 21 सितंबर से नए नियमों को फॉलो किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड: 12 साल के बच्चे ने उड़ाए दादा के 4 लाख रुपए, कर डाली लाखों की शॉपिंग

अगर उत्तराखंड कोई भी व्यक्ति 96 घंटे पुरानी कोरोना रिपोर्ट लेकर आता है तो उसे कोई परेशानी नहीं है। वह आम व्यक्ति की तरह राज्य में घूम सकता है। वहीं पर्यटकों की एंट्री हेतु नियम बनाए गए हैं। सबसे पहले बाहर से जो भी पर्यटक आएगा, उसे स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। सरकार की ओर साफ कहा गया है कि कोई भी गलत जानकारी ना भरे, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ आपदा के दौरान लापता हुए लोगों में से चार लोगों के कंकाल मिले

इसके अलावा होटल या होम स्टे में दो रात की बुकिंग अनिवार्य है। पर्यटक को अपने साथ चार दिन तक का आरटीपीसीआर ट्रू नेट सीबीएनएएटी, एंटीजन टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी। इन सभी दस्तावेजों को पंजीकरण के समय वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सैलानियों के पास और विकल्प है। अगर उनके पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट नहीं है तो बोर्डर चेक पोस्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि में उन्हें पेड एंटीजन टेस्ट कराना होगा।

इसके अलावा वह भारतीय चिकित्सा अनुसंसाधन परिषद की मान्यता प्राप्त टेस्टिंग लैब से एंटीजन टेस्ट करा सकते हैं। होटल के लिए भी यह सुविधा होगी कि वे प्राइवेट कोविड टेस्ट सुविधा से भुगतान के आधार पर पर्यटकों का कोविड टेस्ट करा सकेंगे। होटल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटकों का चेक इन से पहले कोविड टेस्ट हो जाए।

कोरोना वायरस से देश में हाहाकार

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का सिलसिला जारी है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) 86961 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 54,87,580 हो गई है। वहीं इस दौरान 1130 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना वायरस से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top