Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने बदला फैसला, अब रात को 9 बजे से लागू होगा Curfew

Ad

हल्द्वानी: राज्य में दो दिन पूर्व रात्रि Curfew का ऐलान सरकार की ओर से किया गया था। रात 10.30 से सुबह 5 बजे तक Curfew लागू हुआ था। शुक्रवार को इसकी शुरुआत उत्तराखंड में हो गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को सरकार ने इस फैसले में बदलाव किया है। अब Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड में 2402 केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

Curfew के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल उन औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारियों को छूट मिलेगी, जिनका कार्य कई शिफ्ट में चलता है।  राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर केवल आपातकालीन स्थिति में ही आवाजाही की जा सकेगी। बसों, ट्रेन और हवाई जहाज से उतरने के बाद अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों के साथ ही विवाह समारोह के लिए बैंक्वेट हाल, सामुदायिक हाल और विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों व वाहनों को निर्धारित प्रतिबंधों से छूट प्रदान की जाएगी। कंटेनमेंट जोन और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सारी गतिविधियां प्रतिबंधित की गई हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नई गाइडलाइन जारी, रविवार को रहेगा पूर्ण Curfew

इसके अलावा राज्य के 12 जिलों में रविवार को Curfew घोषित कर दिया गया है, जबकि देहरादून में वीकेंड Curfew रहेगा। देहरादून में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा है और इसी लिए वहां पर दो दिन का Curfew लगाया गया है। इस नियम को 30 अप्रैल तक लागू किया गया है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण ने एक बार फिर पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी दौरान देश में 1,23,354 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हुए. इसी अंतराल में देश में कोरोना संक्रमण की वजह से 1,341 लोगों की मौत हुई है।मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े पुष्टि करते हैं कि देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। लगातार तीसरे दिन दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज केस आए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top