Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोई रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन नहीं, नैनीताल को जल्द मिलेगी राहत !

Ad

उत्तराखंड में खत्म हुई ज़ोन श्रेणी, नैनीताल में जल्द मिलेगी राहत

अनलॉक की तरफ बढ़ते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब राज्य के जिलों को ज़ोन श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। इससे पहले जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन की श्रेणी में रखा जाता था। उत्तराखंड के 11 जिले ऑरेंज जोन में थे। ऊधमसिंह नगर ग्रीन और नैनीताल रेड ज़ोन में। उत्तराखंड में केवल कंटेंनमेंट ज़ोन में ही सख्ताई रहेगी। यहां पर केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी, इसके अलावा अन्य गतविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि इससे पहले कोरना वायरस के नए मामले, डबल रेट और रिक्वरी रेट को देखते हुए जोन बनाए जाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन घोषित करने की जरूरत नहीं है। सरकार कंटेंनमेंट ज़ोन पर नजर रखने वाली है और हालात को सुरक्षित रखने के लिए सभी गतविधियों पर बैन लगाया गया है।

वहीं एक बड़ा अपडेट नैनीताल जिले से सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिले की जनता को मंगलवार से राहत मिलने वाली है। बाजार खुलने का वक्त सुबह 7 से रात 7 बजे तक होने वाला है। पूरी व्यवस्था कैसे रहने वाली है इसके बारे में जिला प्रशासन द्वारा जल्द अपडेट दिया जाएगा। बता दें कि रेड ज़ोन में होने की वजह से जिले में बाजार सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही खुल रहा था। रेड जोन की छाया छटने के बाद जिले में कौन-कौन सी सेवाएं दोबारा शुरू होंगी, इस बारे में डीएम का आदेश ही पूर्ण जानकारी देगा।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1355 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 73
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 46
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 369
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 135
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 323
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 44
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 22
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 121
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 90
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 29

ADVERTISEMENTS Ad
To Top